इटावा। इकदिल थानाक्षेत्र के पिलखर स्थित एक कार शोरूम के वर्कशॉप से लाखों रुपये के पुर्जे कर्मचारियों ने ही चोरी किए थे। कर्मचारियों ने यह वारदात बाहरी चोरों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने शोरूम के निदेशक की तहरीर पर तीन नामजद कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कुलदीप मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक तरनपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि नेक्सा कार शोरूम के वर्कशॉप से पिछले कई दिनों से पुर्जे गायब हो रहे थे। कुछ दिन पहले वर्कशॉप से नौ बैटरियां चोरी हुईं थीं। इसके दो दिन बाद ही कार की लाइटें भी गायब हो गईं। 21 मई को भी चोरों ने वर्कशॉप से लाखों रुपये का कीमती सामान चुरा लिया था। थाना इकदिल पुलिस ने तहरीर के आधार पर साहिल खां निवासी ताजगंज आगरा, दारेन खां निवासी मेवाती टोला आगरा और जुनैद आलम निवासी मलपुरा आगरा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने मामले की जांच एसआई मनजीत सिंह दयाल को सौंपी है। उन्होंने चोरी हुए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *