संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 25 Jul 2025 12:05 AM IST

Case filed against 5 people including husband in dowry harassment case



कासगंज। अमांपुर के गांव सुजरई में महिला को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने पति सहित अन्य ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव इल्तफातपुर निवासी लेखराज ने बेटी नीलम का विवाह साढ़े तीन वर्ष पूर्व सोनू निवासी गांव सुजरई अमांपुर के साथ किया था। नीलम का आरोप है शादी के बाद से पति सोनू व ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे हैं। वो नीलम से 1.50 लाख रुपये और एक फ्रीज मायके से लाने की मांग करते थे। इसी बात को लेकर सोनू व उसके परिजन ने 30 जून को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामले में उसने पति सोनू ,सास मालता देवी, देवर विपिन, ननद नन्नी, ससुर ग्याप्रसाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *