{“_id”:”6b088d59d91ab1972c0195de”,”slug”:”safety-mesh-installed-beneath-a-high-tension-line-chandauli-news-c-189-1-svns1011-158302-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandauli News: हाईटेंशन लाइन के नीचे लगाई गई सेफ्टी जाली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

33 हजार वोल्ट के तार के नीचे सेफ्टी जाली लगाते कर्मचारी। संवाद
पीडीडीयू नगर। हाईटेंशन लाइन से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को साहूपुरी उपकेंद्र से रेलवे पावर हाउस तक आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे सेफ्टी जाली लगाई गई। तार टूटकर गिरने की स्थिति में जाली उसे जमीन पर गिरने से रोकेगी।
चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ दीपक पटेल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से हाईटेंशन तार के नीचे गार्डिंग (सेफ्टी जाली) लगाई जा रही है। यदि किसी कारणवश तार टूटकर गिरता है तो वह सीधे जमीन पर गिरने के बजाय जाली पर अटक जाएगा। इससे लोगों और आसपास की संपत्ति को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। कैलाशपुरी मोड़ से सुभाष पार्क तक खंभों और ट्रांसफार्मरों को हटाकर दूसरी जगह स्थापित किया गया। इस कार्य के चलते चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या पांच और छह की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रही। वहीं, रेलवे फीडर में भी सुरक्षा कार्य के लिए दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली कटौती निर्धारित की गई थी।
