Indresh Kumar becomes District President; Manoj appointed Divisional President.

अनुसूचित जाति,जनजाति पिछड़ा व अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के मंडलीय सम्मेलन में चुने गए पदा​धिकारी

मिर्जापुर। नगर के राजस्थान इंटर कॉलेज में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा व अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के मंडलीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें इंद्रेश कुमार आंबेड फिर से जिलाध्यक्ष चुने गए, जबकि मनोज कुमार नीलम मंडल अध्यक्ष बने।


राजस्थान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार ने तथागत बुद्ध और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी अनिल कुमार राव (प्रदेशीय संयुक्त मंत्री) ने पदाधिकारियों का चुनाव कराया। इसमें मनोज कुमार नीलम मंडल अध्यक्ष, भगौती प्रसाद मंडल मंत्री, राजकुमार मंडल कोषाध्यक्ष और सुभाष चंद्र मंडल उपाध्यक्ष चुने गए।

इंद्रेश कुमार आंबेड जिलाध्यक्ष, रमाशंकर जिला मंत्री और सुनील कुमार जिला कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं, भदोही जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार और जिला मंत्री जयशंकर बनाए गए। कार्यक्रम का समापन चुनाव अधिकारी अनिल कुमार राव ने अध्यक्षीय भाषण के साथ किया।



Source link

अभी अभी की खबरें