संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:49 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66fdf10be2db8edd2403e054″,”slug”:”chefs-death-under-suspicious-circumstances-lucknow-news-c-13-1-lko1103-899355-2024-10-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: संदिग्ध हालात में बावर्ची की मौत, पत्नी ने की जांच की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:49 AM IST

लखनऊ। अलीगंज इलाके में बुधवार दोपहर एक बावर्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनके सिर व पेट पर चोट के निशान मिले हैं। पत्नी ने जांच की मांग की है।
उत्तराखंड के बागेश्वर इलाके के रहने वाले मोहन चंद्र (45) अलीगंज स्थित निराला नगर पुल के पास एक मकान में खाना बनाने का काम करते थे। पत्नी सोनू भी एक घर में घरेलू काम करती हैं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने सोनू को सूचना दी कि निरालानगर पुल के नीचे मोहन चंद्र घायल अवस्था में पड़े हैं और सिर पर चोट लगी है। पुलिस उन्हें ट्रामा सेंटर ले गई। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनू ने पति की मौत के मामले में जांच की मांग की है। बेटे राहुल ने बताया कि पिता नशे के लती थे। इंस्पेक्टर अलीगंज का कहना है कि मोहन चंद्र की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है।