मध्य प्रदेश क्षेत्र की बगदरा घाटी में बुधवार शाम बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सोलह बाराती घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से सात को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस में 23 बाराती सवार थे।

यह बस मंगलवार को जनपद के थाना रैपुरा के कुई करौंदी गांव से मध्य प्रदेश के रीवा बारात गई थी। बुधवार शाम को वापसी के दौरान बगदरा घाटी की ढलान में बस की कमानी टूट गई। तकनीकी खराबी के कारण चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। सूचना मिलते ही मझगवां और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में कुईंकरौंदी रैपुरा निवासी मैकू लाल (40), शिवपूजन रैदास (21), पूजा देवी (17), ननकू रैदास (45), दिनेश कुमार (25), पूनम देवी (16), रजुआ रैदास (40), रामविशाल (80), पूनम (15), इंद्रजीत रैदास (16) और रजनीश (21) शामिल हैं। रमटेकवा निवासी शिवलखन विश्वकर्मा (45), इटवा निवासी छेदीलाल (62) और भैरमपुर निवासी पवन (18) भी घायल हुए हैं। लालापुर निवासी धर्मराज रैदास (30) और रामनगर निवासी अमरजीत रैदास (16) भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *