CM Yogi Adityanath paid tribute to Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम अटल बिहारी को नमन किया।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

Trending Videos

इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी।

लगभग 6 दशक एक निष्कलंक जीवन जीते हुए वे भारतीय राजनीति को नई ऊंचाइयों पर ले गए। भारत को एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए उनके सद्प्रयासों के प्रति यह राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा।

आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन!

लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उनके कई कैबिनेट सहयोगी व भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *