आगरा। सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) का आयोजन 1 जून से 12 जून 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस वर्ष आगरा में 5, अलीगढ़ में 3, झांसी में 2 और मथुरा में 1 परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।
भर्ती कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपना प्रवेश पत्र और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश सेना की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर समय से अवलोकन सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, 1 से 19 अप्रैल 2026 तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) श्रेणी का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। शेष श्रेणियों के परिणाम 7 दिन में घोषित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार के दलाल/फर्जी एजेंट के संपर्क में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं मेरिट आधारित है। केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
