{“_id”:”6a36dde575e21db99b00270b”,”slug”:”crack-in-chambal-bridge-heavy-vehicles-barred-etawah-news-c-216-1-etw1002-144751-2026-06-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: चंबल पुल में दरार, भारी वाहन बंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
– तकनीकी टीम आज दोबारा करेगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/उदी। यपी-एमपी को जोड़ने वाले चंबल पुल के पिलर नंबर पांच पर गैप (दरार) मिलने की सूचना के बाद बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
एडीएम विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम चंबल पुल पर गैप होने की सूचना प्राप्त हुई थी। लोनिवि की टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया गया। प्रारंभिक जांच के बाद फिलहाल पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। रविवार को तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दोबारा निरीक्षण करेगी। विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुल की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्यवाही को लेकर फैसला लिया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी खामी पाई जाती है तो मरम्मत कार्य कराया जाएगा। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चंबल पुल के बारे में पत्र मिला था पुलिस ने एहतियात के तौर पर भारी वाहनों पर रोक लगा दी है।
