Crowd of patients in OPD of SN Medical College

एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में साेमवार को ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्चा और दवा के लिए धक्कामुक्की हुई। डेढ़ से दो घंटे कतार में लगने पर पर्चा और दवा मिल सकी।

Trending Videos

एसएन की ओपीडी में 3195 मरीज आए। हॉल ठसाठस हो गया। हालत ये हुई कि हॉल से बाहर तक मरीजों की कतार लग गई। बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को बड़ी दिक्कत हुई। धक्कामुक्की होने पर गार्ड ने व्यवस्था संभाली। मरीजों की भीड़ को देखते हुए एक घंटे अतिरिक्त दोपहर तीन बजे तक मरीज देखे गए। ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सोमवार को सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना तक अधिक मरीज होते हैं। भीड़ देखते हुए ऑनलाइन भी पर्चे बनवाए गए।

दो घंटे बाद बना पर्चा

पीलीभीत से आए चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बेटे को त्वचा रोग की परेशानी है। एसएन में सुबह साढ़े नौ बजे से कतार में लगा हूं। दो घंटे में पर्चा बन पाया है। डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा लेने में भी समय लगेगा। परेशान हो गया हूं।

भीड़ से बच्चे का बुरा हाल

लोहामंडी निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि हॉल ठसाठस है। बच्चे को दिखाने आया हूं। बाल रोग में पर्चा नहीं बनाया और नई ओपीडी भेज दिया। यहां भीड़ में रो-रोकर बुरा हाल है। इस पर पिताजी को कतार में लगवाकर आया हूं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *