अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कोतवाली स्थित ज्वेलरी दुकान से शातिर ठग करीब 62 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर ले गया। झोकनबाग निवासी सर्राफा कारोबारी सुभाष सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी एएस ज्वैलर्स नाम से सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। कुछ दिनों पहले शाम करीब 5 बजे एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया। उसने सोने के हार का पेंडल दिखाने को कहा। आरोप है कि सामान देखने के दौरान युवक ने चुपके से सोने की चेन समेत लेडीज अंगूठी हाथ के नीचे छिपा ली। इसके बाद 1000 रुपये जमा करके थोड़ी देर में हार ले जाने की बात कहकर चला गया। अगले दिन स्टॉक मिलान के दौरान सामान कम मिला। तब उसे चोरी का पता चला। शिकायत के अनुसार चोरी हुए सोने के जेवर का कुल वजन 62 ग्राम है। सोने के भाव के हिसाब से इसकी अनुमानित कीमत करीब 8.57 लाख रुपये रही। कोतवाल विद्यासागर सिंह के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *