मेरे मरने के बाद मेरी सारी संपत्ति को मंदिर में दान कर दिया जाए। सुसाइड नोट में लिखकर शुक्रवार को कॉस्मेटिक व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछियाना मोहाल निवासी संदीप कुमार पांडेय (57) कॉस्मेटिक व्यापारी थे। परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा शिवम और एक शादीशुदा बेटी है।
हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि उनके बेटा, बहू और पौत्र गुजरात में रहते हैं जबकि उनकी पत्नी कुछ दिनों पहले शादीशुदा बेटी के पास वृंदावन गई हैं। घरेलू कलह और एकांकी जीवन के कारण वह कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। शनिवार को भाई राजाराम उन्हें बुलाने गए तो शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला।
