आगरा। जिले में डीएलएड की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 16 मई तक आयोजित होंगी। इसमें 16,005 प्रशिक्षु भाग लेंगे, जिसमें द्वितीय सेमेस्टर के 10,626 और चतुर्थ सेमेस्टर के 5,379 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने बताया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के जारी निर्देशानुसार केवल राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है, जिसे निर्धारित समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराई जा रही हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *