{“_id”:”6a0e0a63bd6a592e8b043883″,”slug”:”demand-to-build-a-playground-on-barn-land-orai-news-c-12-1-knp1085-1531077-2026-05-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: खलिहान की जमीन पर खेल मैदान बनाने की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Demand to build a playground on barn land

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो



जालौन। खलिहान की जमीन पर खेल मैदान बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने युवाओं के हित को देखते हुए खेल का मैदान विकसित कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में गाटा संख्या 291 वर्तमान में खलिहान के रूप में दर्ज है। ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंधक समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इस भूमि को खेल मैदान और ओपन जिम विकसित करने के लिए प्रस्तावित किया है। प्रधान की ओर से इस संबंध में श्रेणी परिवर्तन का प्रस्ताव काफी समय पहले एसडीएम कार्यालय को भेजा जा चुका है। अभी तक यह प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि इस पर त्वरित कार्यवाही कर खेल मैदान और ओपन जिम का निर्माण कराया जाए। (संवाद)

loader



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *