खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुजुरी पुल के पास रविवार की सुबह सड़क किनारे पूर्व प्रधान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की है। पड़री बनमाली गांव निवासी संजय प्रसाद (55) भटनी के एक प्राइवेट विद्यालय में गाड़ी चलाते थे। वह पूर्व प्रधान भी थे।

पुलिस का कहना है कि शनिवार रात वह स्कूल से पैदल घर आ रहे थे। भटनी-भरथुआ मार्ग पर मुजुरी पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह मुंह के बल गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।

उधर ग्रामीणों और आसपास लोगों ने रविवार सुबह सड़क किनारे शव देख तरह-तरह की चर्चाएं शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस ने मृतक के बेटे गौरव की शिकायती पत्र पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले को दुर्घटना बताया है। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से संजय की मौत हुई है।



Source link