पडरौना। पदीय कर्तव्यों व दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व शिथिलता बरतने के कारण जनहित व प्रशासनिक हित में दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए कर्मियों में थाना कोतवाली हाटा की चौकी कस्बा के प्रभारी एसआई कमलेंद्र सिंह और यहीं पर तैनात सिपाही श्रेयस जायसवाल शामिल हैं। इस संबंध में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी,निलंबित करते हुए मिली शिकायतों की जांच की जा रही है। संवाद




Source link