Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। इस रविवार को भी निबंधन ऑफिसों में रजिस्ट्री होगी। 300 करोड़ वार्षिक लक्ष्य वाले देवरिया समेत 28 जिलों में अवकाश को निबंधन ऑफिस खुलेगा। जिले के पांचों तहसीलों में रविवार 29 नवंबर को भूमि, भवन आदि की रजिस्ट्री की जायेगी। इस संबंध में प्रदेश के सहायक महा निरीक्षक निबंधक ने एआईजी को पत्र भेजा है।प्रदेश के निबंधन विभाग ने समीक्षा में पाया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के माह अक्तूबर में राजस्व प्राप्ति लक्ष्य के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2026-27 में 18 फीसदी राजस्व में कमी आई है। पिछले वित्तीय वर्ष से इस साल अक्तूबर माह में राजस्व में कमी को देखते हुए शासन ने इसकी भरपाई करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें:

Gorakhpur News: रविवार को भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, होंगे बैनामे

नवंबर माह में कुल पांच कार्य दिवस बचा हुआ है। इन कार्य दिवसों में अधिकाधिक राजस्व प्राप्ति को निबंधन विभाग को प्रयास करना होगा। इसके लिए महानिरीक्षक निबंधन ने 300 करोड़ से अधिक वार्षिक राजस्व प्राप्ति वाले देवरिया समेत 28 जिलों को विशेष पत्र जारी किया है। सभी जिलों को सहायक महानिरीक्षक निबंधन को जारी पत्र में राजस्व में बढ़ोतरी करने को 29 नवंबर रविवार को सभी उप निबंधक कार्यालयों को सामान्य दिनों की तरह खोलने और लेखपत्रों की रजिस्ट्री करने का निर्देश दिया है। एआईजी निबंधक अजय धर्मराज सिंह ने कहा कि सभी पांचों तहसीलों में रविवार 29 नवंबर को निबंधन कार्य करने को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। उन्होंने लोगों ने उक्त दिवस को रजिस्ट्री कार्य कराने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:

Prayagraj News: रविवार को भी खुलेंगे उपनिबंधक कार्यालय



Source link