संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Fri, 27 Nov 2026 01:25 AM IST


Two injured in road accidents



तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलसीपुर के मजरा पिडवा निवासी सुनील यादव (20) बुधवार रात हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के गौसपुर गए थे। गौसपुर चौराहे पर जमुनहा-बहराइच मार्ग पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया। उधर, भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरगौरा निवासी संतोष यादव (28) बुधवार को हरदत्तनगर गिरंट में रानी कोठारे मेला देखने गए थे। वहां से वह रात में घर लौट रहे थे। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में इटहिया मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बदला चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति ने एंबुलेंस आने में देरी होने पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।




Source link