इटावा। जिले के यात्रियों और दिल्ली-एनसीआर से जुड़े कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। इटावा से मेरठ के लिए 10 जुलाई से सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है। यह बस प्रतिदिन सुबह सात बजे इटावा बस स्टैंड से मेरठ के लिए रवाना होगी। लंबे समय से मेरठ के लिए कोई सीधी परिवहन सेवा न होने के कारण स्थानीय यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को आगरा या गाजियाबाद होकर कनेक्टिंग बसें बदलनी पड़ती थीं, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी।

इटावा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यात्रियों और व्यापारियों की इस मांग को देखते हुए परिवहन निगम ने इस नए रूट पर सीधी बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब सीधे सफर की सुविधा मिलेगी, जिससे उनका समय व रुपये की बचत होगी। उन्होंने बताया कि इटावा बस स्टैंड से मेरठ के लिए 10 जून से सीधी बस सेवा शुरू होगी यात्रियों की इस बड़ी परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम ने इस नए रूट पर सीधी बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

इटावा और मेरठ के बीच की दूरी लगभग 400 किलोमीटर है। सीधी बस सेवा न होने के कारण अब तक यात्रियों को आगरा, अलीगढ़ या गाजियाबाद होकर जाना पड़ता था, जिससे सफर में 10 से 12 घंटे का समय लग जाता था और बसें बदलने की आपाधापी अलग से झेलनी पड़ती थी। अब सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्री बिना किसी परेशानी के आठ से 10 घंटे में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।

इटावा से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय व्यापारियों को मिलेगा। मेरठ को पश्चिमी यूपी का एक बड़ा व्यापारिक केंद्र माना जाता है, जो विशेष रूप से स्पोर्ट्स गुड्स (खेल का सामान), रेडीमेड गारमेंट्स, कैंची उद्योग और किताबों के बड़े बाजार के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। इटावा और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों व्यापारी इन सामानों की खरीद-फरोख्त के लिए नियमित रूप से मेरठ और एनसीआर क्षेत्र की यात्रा करते हैं।


वर्जन

उच्चाधिकारियों के आदेश पर इटावा-मरेठ बस सेवा को 10 जुलाई को चलाने का निर्णय लिया गय है। इस बस को सुबह सात बजे से चलाया जाएगा। इस बस सेवा के शुरू होने से शहर समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही समय व रुपये दोनों की बचत होगी।

-अमित कुमार, एआरएम इटावा डिपो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *