{“_id”:”67044ceadc1e9495bc0ccfc7″,”slug”:”district-bar-association-election-today-1473-advocates-will-vote-orai-news-c-224-1-ori1005-120737-2024-10-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: जिला बार संघ चुनाव आज, 1473 अधिवक्ता करेंगे वोट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 08 Oct 2024 02:34 AM IST

District Bar Association election today, 1473 advocates will vote

Trending Videos



उरई। जिला बार संघ चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतदान मंगलवार सुबह दस बजे से कलक्ट्रेट परिसर स्थित अतबल सिंह चौहान सभागार में शुरू होगा। जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

Trending Videos

इस बार अध्यक्ष पद के लिए भगवत शरण मिश्रा, ऋषि कुमार पटेल व राजेश श्रीवास्तव मैदान में है। जबकि महासचिव पद के लिए पंकज खरे व डॉ. साधना त्रिपाठी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार व सौरभ शुक्ला के बीच मुकाबला है। कोई भी प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए आखिरी समय तक कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बार के चुनाव में सभी पदों के लिए कांटे की टक्कर है।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना ने बताया कि मतदान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के विजयी होने की घोषणा की जाएगी। चुनाव कमेटी के सदस्य राजेश चतुर्वेदी, राजाराम ज्ञानी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, संजय अग्निहोत्री, दृगपाल सिंह, गोपाल श्रीवास्तव मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *