{“_id”:”67fd08d0921610c40a0ab8bd”,”slug”:”dogs-are-becoming-dangerous-in-hathras-district-2025-04-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hathras: जिले में खूंखार हो रहे कुत्ते, राह चलते लोगों पर बोल देते हैं हमला, माह में 1500 ने लगवाया इंजेक्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हाथरस में कुत्तों का आतंक है। इनके बचने के लिए लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं। यह रात में सड़कों पर डेरा जमा लेते हैं। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ते हैं।
आवारा कुत्ते बने जान के दुश्मन (प्रतीकात्मक) – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
तापमान बढ़ने से कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। ये लोगों पर हमला कर रहे हैं। यही कारण है कि हाथरस जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में महीने में करीब 1500 मरीज रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
Trending Videos
जिले में शहर से लेकर देहात तक कुत्तों का आतंक है। इनके बचने के लिए लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं। यह रात में सड़कों पर डेरा जमा लेते हैं। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। पैदल चलने वाले लोगों पर हमला बोल देते हैं और अपना शिकार बना लेते हैं। पिछले एक माह में जिला अस्पताल में करीब 1500 लोगों ने रेबीज इंजेक्शन लगवाया है।
तापमान बढ़ने से कुत्तों का व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाता है। खूंखार होने से वह लोगों को काट लेते हैं। कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें। जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एआरवी उपलब्ध है। कुत्ते, बंदर, बिल्ली आदि के काटने पर मरीज एआरवी लगवाएं। किसी भी तरह की परेशानी आने पर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। – डॉ. सूर्यप्रकाश, जिला अस्पताल, हाथरस।