Family attacked during a dispute over property division; threats issued at gunpoint.

थाना अलीगंज में शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित पक्ष। संवाद

अलीगंज। गांव विजेदेपुर में घरेलू बंटवारे के विवाद में एक परिवार पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि परिवार के ही तीन लोगों ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पिटाई कर दी। हमले में बेटे का सिर फट गया जबकि पत्नी और बेटी भी जख्मी हो गईं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


गांव विजेदेपुर निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया कि घरेलू बंटवारे को लेकर परिवार के ही लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में 19 नवंबर की सुबह करीब सात बजे तीन लोग उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने तमंचे के बल पर परिवार के लोगों को धमकाया और लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले में ज्ञान सिंह के बेटे गौरव के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। पत्नी चंद्रवती और बेटी ममता भी जख्मी हो गईं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

-वर्जन-

घरेलू बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की जानकारी मिली है। पीड़ित की तहरीर और घटना के वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राजेश सिंह, सीओ अलीगंज



Source link