kasganj news mela kakoda

फोटो 21 – कादरगंज गंगा घाट पर फैली गंदगी। स्रोत : संवाद

गंजडुंडवारा। कादरगंज के गंगा घाट पर गंदगी का अंबार लगा होने से स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं, यहां 24 नवंबर को ककोड़ा मेले का मुख्य आयोजन होना है। घाट किनारे अगरबत्ती, नारियल, देवी-देवताओं की पुरानी तस्वीरें, किताबें और कपड़ों के ढेर लगे होने पर संग्राम सिंह, दरबारी लाल, सरवन सिंह, डॉ. किशनवीर, उमेश चंद चौहान, मनीष चौहान और राजेश सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई कराने की मांग की है। संवाद




Source link