Etawah News: सावन माह के पहले दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने भगवान शिव को समर्पित कविता भी पोस्ट की और श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। उनकी पोस्ट के बाद यमुना तट पर बन रहा यह भव्य मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।

निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा
– फोटो : amar ujala
