खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बनवाए गए भव्य केदारेश्वर मंदिर में रविवार देर रात से ही कांवड़ियों और शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भोर से ही ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

2 of 4
केदारेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन
– फोटो : amar ujala
अभिषेक अंशुल यादव ने पत्नी संग किया विशेष यज्ञ व कलश पूजन
सोमवार सुबह केदारनाथ धाम की तर्ज पर बने केदारेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यज्ञ और कलश पूजा में सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक ‘अंशुल’ यादव अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। अभिषेक यादव हाथ में भगवान की प्रतिमा और उनकी पत्नी सिर पर कलश लेकर पूजा स्थल तक पहुंचीं। इसके बाद दंपती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक कर सर्वकल्याण की कामना की।

3 of 4
केदारेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन
– फोटो : amar ujala
देर रात ढोल-नगाड़ों के साथ हुई भव्य आरती
इससे पहले रविवार देर रात मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप और शंखध्वनि के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांवड़िया शामिल हुए। सोमवार तड़के से ही बाबा केदारेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

4 of 4
केदारेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन
– फोटो : amar ujala
जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी उमड़ी भीड़
केदारेश्वर मंदिर के अलावा शहर व जिले के अन्य प्राचीन मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नीलकंठ मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, प्रसिद्ध टिक्सी मंदिर और सरईनावर स्थित हजारी महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल अर्पित कर भगवान आशुतोष से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
