आगरा में विगत दिनों घर से बरहन आ रही एक छात्रा की पीठ पर बदनीयती से हाथ मार कर भागे आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दो आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

कस्बा निवासी एक छात्रा 30 जुलाई को एत्मादपुर की तरफ से पैदल बरहन को आ रही थी। तभी बरहन एत्मादपुर रोड पर एत्मादपुर की तरफ से एक बाइक सवार चार युवकों में से एक ने बदनीयती से छात्रा की पीठ में जोरदारी से हाथ मार दिया और बाइक तेज करके बरहन की तरफ भाग गए। हाथ की चोट से छात्रा तिलमिला गई। घर जाकर परिजनों को जानकारी दी गई। अगले दिन पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया। सड़क किनारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा कर आरोपियों की पहचान की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से आरोपियों की हुई पहचान के आधार पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई । गठित टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त अनुज निवासी उस्मानपुर थाना खंदौली और शिवा निवासी नगला अजीता थाना खंदौली को नगला बेल बंबे वाले रास्ते पर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के हवाले से घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बाइक को भी बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना में वांछित अभी दो आरोपी फरार है, जिनमें से एक की पहचान पुष्पेंद्र निवासी नगला बेल थाना बरहन के रूप में हो चुकी है। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें