उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। बीते दो दिनों के दौरान दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक कन्नौज में 125 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, बहराइच में 104 मिमी, इटावा में 100 मिमी, अयोध्या में 94.8 मिमी, लखीमपुर खीरी में 81.6 मिमी और कानपुर में 75 मिमी बारिश हुई। बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई।

बुधवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 42 अन्य जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 

ये भी पढ़ें –  महंत शशिकांत दास ने महिपाल सिंह के आरोपों को बताया मनगढंत, बोले- राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश



ये भी पढ़ें – चंपत राय बोले- अंतिम सांस तक अयोध्या नहीं छोड़ूंगा, परमहंस आचार्य बोले- वो युग ऋषि हैं  

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच से सात अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद बारिश में गिरावट आएगी।

इन जिलों में है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हमीरपुर व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, महोबा व आस पास के क्षेत्र।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें