टोडी फतेहपुर। नगर के मोहल्ला नजरगंज निवासी दंपती भरतलाल पाठक व सुमन पाठक अमरनाथ यात्रा पर गए थे। यात्रा सकुशल पूर्ण कर नगर आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच दोनों श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर आरती उतारी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन के अपने अनुभव साझा करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। संवाद
