न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey

Updated Tue, 21 Jul 2026 09:33 PM IST


Etawah: Young woman's photos circulated online after marriage refusal

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



बसरेहर में एक युवती की अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने औरैया के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर औरैया के एरवाकटरा के पुनावर निवासी आलोक कुमार पर इसका आरोप लगाया है। युवती और आरोपी के बीच करीब दो वर्षों से बातचीत और संपर्क था। युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर आरोपी ने नाराज होकर फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। इसके बाद भी वह लगातार धमकी देता रहा। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *