उदी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी में बुधवार रात लगभग सात बजे तब खलबली मच गई जब चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा के केबिन में रखी कुर्सी पर अजगर बैठा दिखाई दिया। यह देख अस्पताल के कर्मचारियों ने अजगर को कक्ष से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए।

सीएचसी में जब शाम कर्मचारी साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। तभी चिकित्सा अधिकारी के केबिन में रखी कुर्सी पर स्टाफ की नजर पड़ी कि कुर्सी पर अजगर बैठा था। अजगर को देखते ही कर्मचारियों ने उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। अजगर को छेड़े बिना लंबे डंडों की मदद से कुर्सी को धीरे-धीरे खींचकर केबिन से बाहर लाया गया। इसके बाद अजगर कुर्सी से उतरकर परिसर से बाहर की ओर चला गया।

अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अस्पताल परिसर में सफाई कराई गई थी। अजगर मिलने के बाद दोबारा सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के आसपास बाजरे की फसलें हैं, ऐसे में खेतों की ओर से सांप अस्पताल परिसर में आने की आशंका हमेशा बनी रहती है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें