
फोटो: 21 जसवंतनगर में चल रही मैदानी रामलीला मे सूपर्णखां की नाक काटते लक्ष्मण। स्रोत आयोजक
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad119b486117ae0640a89e8″,”slug”:”enraged-lakshmana-cut-off-shurpanakhas-nose-etawah-news-c-216-1-etw1012-151515-2026-10-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: क्रोधित हो लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो: 21 जसवंतनगर में चल रही मैदानी रामलीला मे सूपर्णखां की नाक काटते लक्ष्मण। स्रोत आयोजक
जसवंतनगर। कस्बे में चल रही मैदानी रामलीला मे सूर्पणखा की नाक कान कटने, खरदूषण वध व रावण-मारीच वार्ता का प्रदर्शन किया गया। रामलीला को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
रामलीला में बृहस्पतिवार शाम दिखाया गया कि पंचवटी में राम लक्ष्मण सीता अपनी कुटिया में विश्राम कर रहे हैं तभी रावण की बहन सूर्पणखा दंडक वन में घूमते घूमते वहां आती है और राम लक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती है। वह भगवान राम से विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम के मना करने पर लक्ष्मण के पास जाती परंतु वह भी मना कर देते हैं। बार बार दोनों भाईयों के पास जाती है गुस्से में आकर लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देते हैं।
वह रोती हुई दंडक वन के राज्यपाल खर-दूषण के पास जाती है और अपनी आप बीती सुनाती है ताकतवर खर-दूषण राम लक्ष्मण से युद्ध के लिए पंचवटी में आ जाते है दोनों ओर से घमासान युद्ध होता है। खर-दूषण के मारे जाने के बाद सूर्पणखा लंका में रावण दरबार में पहुंचती है और रावण से भी आपबीती बताती है। इसके बाद रावण, मामा मारीच को बुलाकर उससे वार्ता करता है।