बकेवर। भाई के साथ डीएपी खाद लेने आए किसान को समिति के बाहर ही दिल का दौरा पड़ा गया। लोगों ने ई-रिक्शा से किसान को 50 शैया अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया। अस्पताल में स्टेमी बेड में भर्ती कर ईसीजी किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुरुवार को बकेवर में सहकारी समिति पर सुबह तमाम किसान आए थे। लवेदी क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा निहाल सिंह निवासी किसान अवधेश शर्मा (60), भाई त्रिलोकीनाथ के साथ मोपेड से बकेवर समिति पर डीएपी खाद लेने आए थे। अवधेश शर्मा ने भाई के साथ छह बोरी डीएपी खाद ली। खाद की सभी 6 बोरी अवधेश शर्मा के भाई त्रिलोकीनाथ एक ई रिक्शा पर भाड़े पर लदवाकर निकल गए। अवधेश शर्मा भी घर जाने को समिति के बाहर खड़ी मोपेड के पास पहुंचे।

उन्होंने जैसे ही मोपेड उठाई तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा तो वह मोपेड समेत गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने अवधेश शर्मा को वहां खड़े एक ई रिक्शा से कस्बे 50 शैया अस्पताल भिजवाया। यहां इमरजेंसी में सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने व ईएमओ डॉ. रवींद्र साहू ने उनका चेकअप किया। सीएमएस ने ईसीजी की रिपोर्ट को तत्काल सैफई कार्डियोलॉजी विभाग के वॉट्सएप ग्रुप पर भेजी गई। यहां कार्डियोलॉजी विभाग ने स्टेमी न होने की बात कही गई। किसान का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ निकला। किसान को उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया। सीएमएस डॉ संदीप गुलाटी ने बताया कि किसान का ईसीजी कराया गया, जिसमें स्टेमी नहीं निकला। किसान का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ निकला जिसको नियंत्रण में ले आया गया था। सीने में दर्द के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *