उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के मनिकापुरा गांव में पेट्रोल पंप के सामने खेत में सोमवार सुबह युवक का शव पीपल के पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान औरैया के थाना अजीतमल के सतहांडी निवासी विपिन कुमार उर्फ पुच्ची (35) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई कुंअर सिंह ने बताया विपिन दो भाइयों में छोटा था। उसकी छह साल पहले शादी हुई थी, लेकिन शादी के करीब एक साल बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह करीब चार दिन पहले अपने पुराने पैतृक गांव बढ़पुरा आया था। रविवार को वह कुंडेश्वर मेला देखने गया। मेला देखने के बाद अपने पुराने घर गया और वहां से लौटकर कुछ देर पंचर की दुकान पर बैठा रहा। इसके बाद वह खेतों की ओर चला गया।

सोमवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप के सामने खेत में पीपल के पेड़ पर विपिन का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कुंअर सिंह ने बताया पिता करीब 25 वर्ष पहले बढ़पुरा गांव में रहते थे और मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते थे। बाद में उन्होंने यहां की संपत्ति बेचकर परिवार के साथ बाहर चले गए थे। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि घर पर बकरी बेचने को लेकर भाई से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह गांव आया था। परिजन ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *