इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र में पति और ससुरालियों की मारपीट से परेशान सात माह की गर्भवती महिला ने अधिक मात्रा में दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की बहन ने पति और ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


कृपालपुर निवासी सीमा ने बताया कि उनकी बहन सुधा (25) की शादी इसी साल फरवरी में उसके देवर मुकेश के साथ हुई थी। सुधा का मायका कासगंज के मोतीनगर गांव में है। दोनों परिवारों के घर आमने-सामने हैं। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे पति और ससुरालियों ने सुधा के साथ मारपीट की। सुधा सात माह की गर्भवती है। मारपीट से परेशान होकर उसने घर में रखी अधिक मात्रा में दवाओं का सेवन कर लिया। सीमा ने बताया कि जब वह बहन के घर पहुंची तो जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और सुधा को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *