इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में बुधवार शाम को तेज रफ्तार कार ने मोमोज के ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेले के आसपास खड़े लोग उछलकर सड़क और नाले में जा गिरे। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।

श्याम नगर निवासी गजेंद्र (30) ठेले पर मोमोज बेच रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेहड़ी में जा घुसी। टक्कर लगते ही ठेला पलट गया और आसपास खड़े लोग दूर जा गिरे। छह लोग सड़क और नाले में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को नाले और सड़क से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में श्याम नगर निवासी गजेंद्र (30), नगला खादर निवासी रुचि, खुशबू और भूरा देवी, रानीबाग निवासी आफताब, श्याम नगर निवासी स्वाति और नगला विशुन निवासी शेर सिंह घायल हुए हैं। इनमें गजेंद्र, भूरा देवी, रुचि और शेर सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने चारों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें