Police patrolled on foot and searched for suspects on Diwali

फोटो 22: हनुमंतपुर कस्बा में गस्त करते सीओ अभय नारायण राय व पुलिस कर्मी। संवाद

चकरनगर। दिवाली के मद्देनजर बीहड़ क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस ने कस्बों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। सीओ अभय नारायण राय ने भारी पुलिस बल के साथ चकरनगर और हनुमंतपुरा कस्बे में गश्त किया।


इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कराई गई। साथ ही शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस टीम सिंडौस रोड, बिठौली रोड, फूप रोड और सहसों रोड होते हुए कस्बे में पहुंची। सीओ ने दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद कस्बा के बाहर पटाखा दुकानों के लिए निर्धारित खाली पड़े प्लॉट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकानें निर्धारित स्थानों पर मानकों के अनुरूप ही लगाई जाएगी।

संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त

लवेदी। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। (संवाद)



Source link