Etawah News:नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान – Bjp To Launch A Campaign To Enroll New Voters

इटावा। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में नव-मतदाता जोड़ो अभियान चला रही है। इसी क्रम में भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में सदर विधानसभा कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष जालौन और सदर इटावा विधानसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। पार्टी 22, 23, 24 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष मतदाता अभियान चलाएगी। भाजपा महिला मोर्चा 28, 29, 30 नवंबर को 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को मतदाता सूची से जुड़वाएगी। युवा मोर्चा 1, 2, 3 दिसंबर को युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य करेगा। ( संवाद) Source link





Source