
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ac7dd16d9ea3af0290633eb”,”slug”:”accused-named-in-nagla-jalal-murder-case-surrenders-pistol-recovered-etawah-news-c-216-1-etw1011-151077-2026-10-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: नगला जलाल हत्याकांड में नामजद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, तमंचा बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ताखा। नगला जलाल गांव में 30 अगस्त को चरण सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में नामजद आरोपी राजा उर्फ राजकुमार यादव फरार चल रहा था। उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, चरण सिंह की हत्या केवल डालने के विवाद में गोली मारकर की गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर राजा उर्फ राजकुमार यादव समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने के साथ घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच रही है। संवाद