{“_id”:”6ac92e75ad0d1b5913014b93″,”slug”:”two-youths-on-a-bike-injured-after-being-hit-by-a-pickup-truck-etawah-news-c-216-1-etw1015-151145-2026-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM IST

उदी। मध्यप्रदेश भिंड के गोपालपुरा निवासी नर सिंह (24) और अमन (21) बाइक से इटावा जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात उदी मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही पिकअप से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृपाल सिंह पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।(संवाद)

