बकेवर। गांव कोठी शेरपुर में घर में बैठी बालिका के ऊपर बिजली की केबल टूटकर गिर गई। केबल गिरने से बालिका करंट की चपेट में आ गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।


बकेवर क्षेत्र के ग्राम कोठी शेरपुर निवासी आशू की बेटी संध्या (12) सोमवार दोपहर अपने कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान घर के अंदर से गुजर रही उनकी बिजली की केबल अचानक बीच से टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। केबल से करंट लगने से बालिका को तेज झटका लगा और बेहोश हो गई। बेटी को करंट लगता देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों ने किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कर बालिका को केबल से अलग किया और आनन-फानन में इलाज के लिए निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल बकेवर लेकर पहुंचे। चिकित्सक के अनुसार बालिका की हालत खतरे से बाहर है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *