{“_id”:”6aec2d83f21f7f39ff041981″,”slug”:”meerut-snake-case-ravita-amardeep-appeal-allahabad-high-court-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हाईकोर्ट : अमित कश्यप हत्याकांड- फांसी की सजा के खिलाफ अपील स्वीकार, 14 दिसंबर को होगी सुनवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रविता, अमित कश्यप हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड यानी सांप कांड में फांसी की सजा पाने वाली रविता और उसके कथित प्रेमी अमरदीप को इलाहाबाद हाईकोर्ट से सुनवाई का अवसर मिला है। हाईकोर्ट ने दोनों की ओर से दोषसिद्धि और मृत्युदंड के फैसले को चुनौती देते हुए दाखिल अपील स्वीकार कर ली है। मामले में अब 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे अंतिम सुनवाई होगी।
न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्र की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। रविता और अमरदीप की ओर से अधिवक्ता आदेश कुमार और अधिवक्ता बरखा चौधरी पेश हुए। दोनों ने मेरठ की सत्र अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए दोषसिद्धि और फांसी की सजा रद्द करने की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि मेरठ की सत्र अदालत ने 16 अक्तूबर को अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। अब दोनों ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

