खखरेरू। पिता को खाना देकर खेत से घर जा रही किशोरी को ट्रैक्टर में बैठाकर युवक अगवा कर ले गया। आरोप है कि दुष्कर्म बाद किशोरी को युवक रात को गांव किनारे छोड़कर भाग निकला। किशोरी के पिता ने बुधवार शाम थाने में शिकायत की है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि पुत्री तीन नवंबर की दोपहर खेत पर उसे खाना देकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही एक युवक पुत्री को ट्रैक्टर में बैठाने की कोशिश करने लगा।

बेटी की चीख-पुकार सुनकर पिता मौके पर पहुंचा। छीना-झपटी में युवक का मोबाइल फोन पिता के हाथ में रह गया। आरोप है कि इसके बाद भी पुत्री को ट्रैक्टर में बैठाकर युवक अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी को रात करीब 11 बजे गांव किनारे छोड़कर भाग निकला। घर पहुंची ने किशोरी ने परिजन को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें