{“_id”:”6b0084c78e95d8b5e601d062″,”slug”:”16-complaints-received-at-the-womens-public-hearing-instructions-issued-for-resolution-within-15-days-etawah-news-c-216-1-etw1004-153445-2026-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: महिला जनसुनवाई में पहुंचे 16 शिकायत पत्र, 15 दिन में निपटारे के निर्देश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 04:::विकास भवन में शिकायतें सुनती उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी। स
– फोटो : 1
इटावा। महिलाओं और बालिकाओं को उत्पीड़न से बचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के लिए शुक्रवार को विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम में महिला जनसुनवाई आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 16 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक मामले पेंशन से संबंधित रहे।
महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का 15 दिन के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए।
शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े। महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न या सम्मान को ठेस पहुंचाने की स्थिति में महिलाएं बेझिझक टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकती हैं।
समय से न्याय न मिलने पर राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस मौके पर सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल और यूपीनेडा की परियोजना अधिकारी प्रिया शर्मा मौजूद रहीं।

