इटावा। यूट्यूबर अश्वी यादव के घर फायरिंग और रंगदारी के मामलों की पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। फायरिंग के मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, पकड़े गए बाल अपचारी से पूछताछ में मिली अहम जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फायरिंग के मामले की जांच फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस कर रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

उधर, रंगदारी के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अश्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस पर रुपये लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था। एसएसपी ने इस आरोप को गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि रंगदारी के मामले में प्राथमिकी न्यायालय के आदेश पर दर्ज की गई है।

पुलिस फायरिंग और रंगदारी के दोनों मामलों की नियमानुसार जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं। पूछताछ में मिली जानकारियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें