झांसी। जिला अस्पताल में दिल के रोगियों के लिए ईकोकार्डियोग्राफी जांच जल्द शुरू होगी। अस्पताल को ईकोकार्डियोग्राफी जांच मशीन मिल गई है। इसे हृदय रोग विभाग के चिह्नित कक्ष में स्थापित किया जाएगा।

अब तक जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में केवल ईसीजी जांच की सुविधा थी। आगे की जांच के लिए मरीजों को बाहर भेजा जाता था। सूत्रों के अनुसार, ईकोकार्डियोग्राफी मशीन अस्पताल में आ चुकी है। इसे स्थापित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। दावा है कि एक पखवाड़े में दिल के रोगियों की जांच शुरू हो जाएगी। एसआईसी आरके सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक ईकोकार्डियोग्राफी मशीन आ गई है। इसे हृदय रोग विभाग में स्थापित किया जाएगा। इससे रोगियों को काफी सुविधा मिलेगी।

ईकोकार्डियोग्राफी से मिलने वाली जानकारी

ईकोकार्डियोग्राफी को दिल का अल्ट्रासाउंड भी कहा जाता है। इसमें दिल की धड़कती हुई तस्वीर दिखाई देती है। इससे दिल की मांसपेशियों और उसके कक्षों की मोटाई व बनावट का पता चलता है। यह भी ज्ञात होता है कि दिल खून को कैसे पंप कर रहा है। साथ ही, दिल के वाल्वों के खुलने, बंद होने या उनमें संकुचन की जानकारी मिलती है।

एक्सरे जांच में भी सुधार

जिला अस्पताल को एक और डिजिटल एक्सरे मशीन प्राप्त हुई है। अब अस्पताल में दो डिजिटल और एक पुरानी मशीन से एक्सरे किए जाएंगे। इससे ओपीडी के साथ-साथ आईपीडी के रोगियों को भी सुविधा होगी। एक्सरे कराने में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें