{“_id”:”6b00857818c470d355060ff0″,”slug”:”high-voltage-causes-fire-in-house-household-belongings-reduced-to-ashes-etawah-news-c-216-1-etw1005-153448-2026-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: हाई वोल्टेज से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 06: हाई वोल्टेज से आग लगने के बाद घर में जला पड़ा गृहस्थी का सामान। संवाद
जसवंतनगर। ग्राम पंचायत जसोहन के मजरा रामताल में ट्रांसफार्मर से अधिक वोल्टेज आने के कारण कई घरों में बिजली उपकरण जल गए। वहीं, हाई वोल्टेज से एक घर में शॉर्ट सर्किट होने पर आग लग गई। इससे घर में रखा फ्रिज, चारपाई, बेड, बक्सा, कूलर, टीवी, रजाई, गद्दे समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
चरन सिंह जाटव के घर में हाई वोल्टेज के चलते शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर का अधिकांश सामान जल गया। वहीं, विनोद कुमार कठेरिया के घर में कूलर और पंखे खराब हो गए। इसके अलावा गांव के कई अन्य घरों में भी बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।
पूर्व प्रधान प्रतिनिधि नृपेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर से लगातार अधिक वोल्टेज आने की समस्या बनी है। आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

