Factory worker dies under suspicious circumstances.



झांसी। पृथ्वीपुर मप्र स्थित पीआईएमएल कंपनी में काम करने वाले निहार रंजन (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार रात सहकर्मियों ने उसके परिजनों को निहार के लापता हो जाने की सूचना दी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि निहार कंपनी में फैब्रीकेटर था। 25 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उसके साथ काम करने वालों ने उसकी पत्नी बेबी रानी को बताया कि उसके पति का कुछ पता नहीं चल रहा है। आधी रात के बाद उनको निहार की मौत की बात पता चली। ओडिसा से उसके परिजन यहां पहुंच गए। उनका कहना है कि शव पर चोट के निशान हैं। परिजनों के आरोप लगाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ब्यूरो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *