जालौन। खेतों में नई फसल की तैयारी के साथ किसान रबी सीजन की बुवाई में जुटे हुए हैं। गेहूं, सरसों, चना और मटर जैसी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए किसान खेतों की जुताई, बीज की व्यवस्था और खाद-पानी का प्रबंधन कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि खेती की बढ़ती लागत, खाद-बीज की उपलब्धता और मौसम की अनिश्चितता बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे में किसानों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ, उचित मूल्य और कृषि संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है।

कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि किसान मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों का इस्तेमाल करें और प्रमाणित बीजों से ही बुवाई करें।

अन्नदाता की खुशहाली से ही देश की तरक्की संभव है।

✍️ सतीश भदौरिया
संपादक – A2Z News UP