शुक्रवार रात मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव कुबेरपुर घाट में छिपकली पड़ी सब्जी खाने से परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी शुरू होने पर परिजन ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। कुबेरपुर घाट के राजेंद्र (50) के घर शुक्रवार देर शाम अंधेरे में सब्जी बनाई गई। इसके बाद राजेंद्र (50), सीमा (25), आर्यन (3), रामा देवी (40), नीतू (20) और परिवार के कोमल (15) ने खाना खाया।




कुछ देर बाद अन्य लोगों के लिए बर्तन से सब्जी निकाली, तो उसमें मरी छिपकली दिखी। इसके कुछ ही देर बाद उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ने पर जिला पंचायत सदस्य अवनीश यादव ने सभी छह लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *