353 candidates stayed away from the IndiaSkills competition.

फोटो-10- फतेहपुर:- आईटीआई में आयोजित स्किल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद

फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शुक्रवार को जिला स्तरीय इंडिया स्किल प्रतियोगिता आयोजित की गई। नौ ट्रेडों में कुल 432 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन प्रतियोगिता में महज 79 युवा ही शामिल हुए। इस तरह 353 अभ्यर्थियों ने प्रतियोगिता से दूरी बनाए रखी।


प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन टेक्नोलॉजी, आईसीटी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंस सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी, पेंटिंग एंड डेकोरेटिंग, मेक्ट्रोनिक्स और सीएनसी टर्निंग समेत नौ ट्रेड शामिल रहे। आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 16 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने पंजीकरण कराया था।

इसका तीसरा चरण 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नौ ट्रेडों में 435 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की।



Source link